अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, महिंद्रा DI से 125 टिन बरामद
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लीसा तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर चल रही सघन चैकिंग के दौरान अमसरकोट बैरियर गिरीछिना रोड पर कोतवाली पुलिस टीम ने एक महिंद्रा DI 3200 वाहन संख्या यूके 01 सीए 0178 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 125 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ। मौके पर ही पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार, निवासी मल्ला पचीनिया, लाखनमंडी थाना चोरगालिया, जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भारतीय वन अधिनियम की धारा 26, 41, 42 और 52 के तहत हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर कैलाश सिंह नेगी, उप निरीक्षक नितिन बहुगुणा, हेड कांस्टेबल जय कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र फलकोटी, कांस्टेबल नरेंद्र गोस्वामी, कांस्टेबल मनीष गोस्वामी और कांस्टेबल कुलदीप वर्मा शामिल रहे।
#BageshwarPolice #IllegalTrade #SmugglingCase #UttarakhandNews #MeraHaqNews





Users Today : 4
Users Yesterday : 160
Users Last 7 days : 1074