Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » एसपी बागेश्वर के निर्देशन में वारंटियों पर लगातार कार्रवाई जारी

एसपी बागेश्वर के निर्देशन में वारंटियों पर लगातार कार्रवाई जारी

Spread the love

एसपी बागेश्वर के निर्देशन में वारंटियों पर लगातार कार्रवाई जारी

Report- Vaishnavi

माननीय न्यायालय से वांछित वारंटी अभियुक्त को कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने माननीय न्यायालय से वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार फौजदारी वाद संख्या 347/2024, धारा 138 एनआई एक्ट में वांछित अभियुक्त नरेंद्र कुमार पुत्र कुंवर राम, निवासी डहरिया, हल्द्वानी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त की तलाश की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 11 सितंबर 2026 को अभियुक्त नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 1 3 9
Users Today : 72
Users Yesterday : 74
Users Last 7 days : 741

Rashifal