Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बुजुर्गों का हाल जानने पहुंची बैजनाथ पुलिस, साइबर ठगी और नशे के खिलाफ किया जागरूक

बुजुर्गों का हाल जानने पहुंची बैजनाथ पुलिस, साइबर ठगी और नशे के खिलाफ किया जागरूक

Spread the love

बुजुर्गों का हाल जानने पहुंची बैजनाथ पुलिस, साइबर ठगी और नशे के खिलाफ किया जागरूक

Report- Vaishnavi

बैजनाथ। बागेश्वर पुलिस ने आमजन, वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों की सुरक्षा और सहायता को लेकर मानवीय पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की तथा उनकी कुशलक्षेम जानी।

भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने गांवों में रह रहे बुजुर्गों और अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

इस दौरान लोगों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के साथ ‘गौरा शक्ति’ ऐप और हेल्पलाइन नंबर 1090 की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया।

वहीं, ‘नशा मुक्त उत्तराखण्ड’ अभियान के तहत छात्रों और स्थानीय लोगों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। नशीले पदार्थों से संबंधित सूचना देने के लिए नेशनल नारकोटिक हेल्पलाइन 1933 की जानकारी भी साझा की गई।

पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 3 3 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 84
Users Last 7 days : 650

Rashifal