Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गांधी-शास्त्री जयंती पर बागेश्वर पुलिस का संदेश: सत्य-अहिंसा के साथ स्वच्छता का संकल्प

गांधी-शास्त्री जयंती पर बागेश्वर पुलिस का संदेश: सत्य-अहिंसा के साथ स्वच्छता का संकल्प

Spread the love

गांधी-शास्त्री जयंती पर बागेश्वर पुलिस का संदेश: सत्य-अहिंसा के साथ स्वच्छता का संकल्प

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बागेश्वर पुलिस ने सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और स्वच्छता का संदेश दिया। 2 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) ने पुलिस कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्य एवं अहिंसा की शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, शांति और अहिंसा के मार्ग के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उनके आदर्शों को अपनाते हुए हिंसा का त्याग कर शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन को सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

इसी क्रम में पुलिस कार्यालय, सभी थाना-चौकी और फायर स्टेशनों में भी गांधी एवं शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को अहिंसा, शांति और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

जयंती के अवसर पर जिलेभर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। पुलिस लाइन, शाखा कार्यालयों, थाना-चौकियों और आसपास के मार्गों में पुलिसकर्मियों ने सफाई की। आम लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घर और आसपास के परिसर को साफ रखने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि स्वच्छता अपनाकर स्वस्थ समाज और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में हर व्यक्ति योगदान दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 1 4 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 146
Users Last 7 days : 996

Rashifal