Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर पुलिस की साप्ताहिक परेड में दिखा अनुशासन, जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के विजेता जवान सम्मानित

बागेश्वर पुलिस की साप्ताहिक परेड में दिखा अनुशासन, जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के विजेता जवान सम्मानित

Spread the love

बागेश्वर पुलिस की साप्ताहिक परेड में दिखा अनुशासन, जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के विजेता जवान सम्मानित

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। रिजर्व पुलिस लाइन मालता में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर निरीक्षण किया और पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान तृतीय अंतर्जनपदीय/वाहिनी जिम्नास्टिक क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

परेड के दौरान पुलिस कर्मियों ने शारीरिक दक्षता बढ़ाने के लिए दौड़ और टोलीवार मार्च पास्ट ड्रिल का अभ्यास किया। जवानों ने अनुशासन और बेहतर तालमेल के साथ परेड में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आधुनिक शस्त्र संचालन, सुरक्षित हैंडलिंग और आवश्यक सुरक्षा मानकों से संबंधित अभ्यास भी कराया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने पुलिस लाइन परिसर में चल रहे नवनिर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, जिम्नास्टिक क्लस्टर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय साह, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट राजेश साह, प्रतिसार निरीक्षक नरेन्द्र आर्य, विभिन्न थानों एवं शाखाओं के प्रभारी तथा पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 5 4 5 9
Users Today : 117
Users Yesterday : 125
Users Last 7 days : 550

Rashifal