Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 41 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ओवरलोडिंग के 2 मामलों में लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 41 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ओवरलोडिंग के 2 मामलों में लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 41 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ओवरलोडिंग के 2 मामलों में लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 22 अक्टूबर 2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 41 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें से 7 वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए। वहीं, भराड़ी रोड पर चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और वाहन में ओवरलोडिंग सामान ले जाने के मामले में 2 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। संबंधित चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू की गई।

इसके अलावा, देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग कर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की जांच की गई। इस दौरान 6 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 11 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।

पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।

बागेश्वर पुलिस की अपील: आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा हुड़दंग से दूर रहने की अपील की गई है। किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 5 4 6 3
Users Today : 121
Users Yesterday : 125
Users Last 7 days : 554

Rashifal