हल्द्वानी के राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन में चमकीं बागेश्वर की माया गोस्वामी, नारी संवेदना पर आधारित कविता ने जीता दिल
Report- Vaishnavi
📌 प्रभावशाली काव्य पाठ के लिए आयोजक डॉ. पुष्पलता ने किया सम्मानित, नई पुस्तक की भी हुई सराहना
बागेश्वर की कवयित्री माया गोस्वामी ने हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन में अपनी सशक्त काव्य प्रस्तुति से जनपद का नाम रोशन किया। हल्द्वानी काव्य मंच के तत्वावधान में आयोजित इस साहित्यिक समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचीं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्यिक प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम में बागेश्वर इकाई काव्य मंच की सचिव माया गोस्वामी ने ‘औरत की पीड़ा’ और नारी जीवन के संघर्षों पर आधारित मार्मिक कविता का पाठ किया। उनकी संवेदनशील अभिव्यक्ति और प्रभावशाली प्रस्तुति ने सभागार में मौजूद साहित्य प्रेमियों को भावुक कर दिया। श्रोताओं ने उनकी रचना की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

समारोह के दौरान माया गोस्वामी की नव-प्रकाशित पुस्तक भी चर्चा का केंद्र रही। उनकी साहित्यिक कृति को पाठकों और साहित्य जगत से मिल रहे स्नेह एवं सराहना की मंच पर विशेष रूप से प्रशंसा की गई।
साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और प्रभावशाली काव्य पाठ के लिए कार्यक्रम की आयोजक डॉ. पुष्पलता ने माया गोस्वामी को विशेष रूप से सम्मानित किया। सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान बागेश्वर के समस्त साहित्य प्रेमियों को समर्पित है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 8
Users Last 7 days : 282