Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » श्रीमद्भगवद्गीता के व्याख्या सहित वाचन पर प्रियांशी फुलारा सम्मानित, पिता ओम प्रकाश फुलारा को भी मिला साहित्यिक सम्मान

श्रीमद्भगवद्गीता के व्याख्या सहित वाचन पर प्रियांशी फुलारा सम्मानित, पिता ओम प्रकाश फुलारा को भी मिला साहित्यिक सम्मान

Spread the love

श्रीमद्भगवद्गीता के व्याख्या सहित वाचन पर प्रियांशी फुलारा सम्मानित, पिता ओम प्रकाश फुलारा को भी मिला साहित्यिक सम्मान

Report- Vaishnavi

बीसलपुर में आयोजित विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के आठवें वार्षिकोत्सव में पिता-पुत्री की प्रतिभा का हुआ सम्मान, प्रियांशी को मिले ₹5,100 और स्मृति चिह्न

बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर, बीसलपुर में विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के आठवें वार्षिकोत्सव पर आयोजित सम्मान समारोह में नन्हीं प्रतिभा प्रियांशी फुलारा को जनचेतना प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान श्रीमद्भगवद्गीता का व्याख्या सहित वाचन करने की विशिष्ट प्रतिभा के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान स्वरूप प्रियांशी को ₹5,100 की नकद धनराशि, स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में आयोजक डॉ. रविशरण सिंह चौहान, प्रधानाचार्य भद्रपाल गंगवार, ट्रस्ट के संस्थापक दिलीप कुमार पाठक और अध्यक्ष संतोष कुमार प्रीत सहित उपस्थित साहित्यकारों ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में प्रियांशी के पिता एवं साहित्यकार ओम प्रकाश फुलारा ‘प्रफुल्ल’ को भी साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें दोहा सागर में उत्कृष्ट दोहा सृजन के लिए ‘दोहा सम्राट’ की उपाधि तथा विधा प्रकाशन, दिल्ली की ओर से ‘साहित्य श्री’ सम्मान प्रदान किया गया।

पिता-पुत्री की इस दोहरी उपलब्धि पर साहित्य जगत में खुशी का माहौल रहा। वरिष्ठ साहित्यकार मोहन जोशी, डॉ. हेम चंद्र दुबे, चंद्रशेखर बड़सिला, मनोज खोलिया, गिरीश अधिकारी, प्रेमा भट्ट, आशा जोशी एवं आशा बुटोला सहित अनेक साहित्यकारों ने दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एक ही परिवार की दो पीढ़ियों को साहित्य, संस्कृति और ज्ञान के क्षेत्र में सम्मानित किया जाना समारोह का विशेष आकर्षण रहा। यह उपलब्धि नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति और साहित्य के प्रति रुचि एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का प्रेरक उदाहरण बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 8 1 4 9
Users Today : 39
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 289

Rashifal