Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को 3.85 करोड़ रुपये मंजूर, 25 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को 3.85 करोड़ रुपये मंजूर, 25 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

Spread the love
खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को 3.85 करोड़ रुपये मंजूर, 25 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
Report- Vaishnavi

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद की बैठक में 19 उच्च प्राथमिकता और 6 अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों को अनुमोदन

बागेश्वर। खनन प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद ने 3.85 करोड़ रुपये की लागत के 25 विकास कार्यों को मंजूरी दी है। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में इन प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में प्रबंधन समिति की ओर से पूर्व में संस्तुत उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के 19 विकास कार्यों के लिए 2.72 करोड़ रुपये तथा अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के 6 कार्यों के लिए 1.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इस प्रकार कुल 3.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी मिली। इस दौरान जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत प्राप्त आय और किए गए व्यय की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को इनका लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि न्यास निधि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जनहित से जुड़े कार्यों के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करना और स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार लाना है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट, जिला खान अधिकारी नाजिया हसन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 8 1 4 9
Users Today : 39
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 289

Rashifal