Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » आधार कार्ड में बड़ा बदलाव, अब हटेगा पिता-पति का नाम और जन्मतिथि होगी गोपनीय

आधार कार्ड में बड़ा बदलाव, अब हटेगा पिता-पति का नाम और जन्मतिथि होगी गोपनीय

Spread the love

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। आज की बड़ी और जरूरी खबर आधार कार्ड से जुड़ी है। भारत सरकार और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने आधार कार्ड में दर्ज होने वाले विवरणों को लेकर एक अहम बदलाव का ऐलान किया है। ये बदलाव नागरिकों की गोपनीयता और डेटा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं और पूरे देश में लागू होंगे।

 

सबसे पहले बात करते हैं पारिवारिक विवरण के संशोधन की। अब 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड में पहले की तरह पिता का नाम अंकित रहेगा। लेकिन जैसे ही बच्चा 18 साल का हो जाएगा, उसके आधार कार्ड से पिता या पति का नाम हटा दिया जाएगा। यह जानकारी केवल आंतरिक रिकॉर्ड में सुरक्षित रखी जाएगी ताकि डेटा सुरक्षित रह सके और निजी जानकारी सार्वजनिक न हो।

 

दूसरा बड़ा बदलाव जन्मतिथि से जुड़ा है। अब आधार कार्ड पर केवल जन्म का वर्ष यानी ईयर ही प्रदर्शित किया जाएगा। जन्म की पूरी तारीख और महीना आधार कार्ड पर दिखाई नहीं देगा। सरकार का कहना है कि ऐसा करने से व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और भी बढ़ेगी।

 

इन नई व्यवस्थाओं को 15 अगस्त 2025 से पूरे भारत में लागू कर दिया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह संशोधन सिर्फ आधार कार्ड पर प्रदर्शित होने वाली जानकारी से संबंधित हैं। बाकी सभी मूल रिकॉर्ड यूआईडीएआई डेटाबेस में सुरक्षित रहेंगे और कहीं से भी उन्हें हटाया नहीं जाएगा।

 

अगर आपको इन बदलावों से जुड़ी और जानकारी चाहिए तो आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जा सकते हैं या फिर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1947 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

तो यह था आधार कार्ड से जुड़ा बड़ा अपडेट। अब आने वाले समय में आपका आधार कार्ड और भी सुरक्षित और गोपनीय होने वाला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 6 2 2 7
Users Today : 4
Users Yesterday : 160
Users Last 7 days : 1074

Rashifal