Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » जवानों के साथ दौड़े कप्तान, परेड से लेकर मैदान तक दिखा जोश

जवानों के साथ दौड़े कप्तान, परेड से लेकर मैदान तक दिखा जोश

Spread the love

जवानों के साथ दौड़े कप्तान, परेड से लेकर मैदान तक दिखा जोश

 

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के नेतृत्व में आयोजित इस परेड का उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और मानसिक सतर्कता को और मजबूत करना रहा।

 

परेड के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके साथ दौड़ लगाई और ड्रिल व स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया। इसके साथ ही जवानों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें उनकी सजगता और स्फूर्ति को परखा गया।

 

कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया गया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अजय शाह, पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा सहित विभिन्न थानों के प्रभारी, पुलिस कर्मी और प्रशिक्षु मौजूद रहे।

 

#BageshwarPolice #PoliceNews #Discipline #Fitness #IndiaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 1 3 2
Users Today : 3
Users Yesterday : 136
Users Last 7 days : 694

Rashifal