Home » प्रमुख समाचार » मुख्यमंत्री धामी का आपदा प्रभावितों से संवाद, पौंसारी दौरा मौसम के कारण स्थगित

मुख्यमंत्री धामी का आपदा प्रभावितों से संवाद, पौंसारी दौरा मौसम के कारण स्थगित

Spread the love

बागेश्वर जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र पौंसारी का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रस्तावित दौरा खराब मौसम के कारण स्थगित करना पड़ा। हालांकि, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आपदा प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद किया और उनकी स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मुख्यमंत्री को पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अब तक पाँच में से तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर सक्रिय हैं। प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर बनाए गए हैं और राहत राशि भी तत्काल वितरित कर दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि कल तक पौंसारी में बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी और मोटर मार्ग भी खोल दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने पौंसारी और बैसानी सहित तीन प्रभावित ग्रामों के ग्राम प्रधानों और आपदा पीड़ित परिवारों से वार्ता की। इस दौरान ग्राम प्रधान बैसानी ने मोबाइल टॉवर लगाने की मांग रखी, जबकि पौंसारी के ग्राम प्रधान ने पुनर्वास की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने दोनों मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि दैवीय आपदा के सामने हम सब असहाय हैं, लेकिन राज्य सरकार हर मुश्किल समय में आपके साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर संभव मदद और सहयोग दिया जाएगा।

 

इस मौके पर जिलाधिकारी ने बिजली और पेयजल विभाग को आवश्यक सुधारात्मक कदम तुरंत उठाने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति जल्द सामान्य हो सके।

 

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी, लोनिवि के ईई एके पटेल, पीएमजीएसवाई के अमरीश रावत, विद्युत विभाग के मो अफजाल, आपदा प्रभावितों के परिजन और पौंसारी व बैसानी के प्रधान मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 3 5 2 0
Users Today : 3
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 242

Rashifal