Home » प्रमुख समाचार » “पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और पहली बैठक की तिथियां घोषित”

“पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और पहली बैठक की तिथियां घोषित”

Spread the love

रिपोर्ट भगवत नेगी, मेरा हक न्यूज़

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है पंचायतीराज विभाग से, जहां प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों में नव निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और पंचायतों की पहली बैठक की तिथियां तय कर दी गई हैं। आपको बता दें कि यह आदेश हरिद्वार जिले को छोड़कर पूरे उत्तराखंड के लिए लागू होगा।

 

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक ग्राम पंचायतों के सदस्य और प्रधान का शपथ ग्रहण 27 अगस्त को होगा और इनकी पहली बैठक 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके बाद क्षेत्र पंचायत यानी ब्लॉक स्तर पर कक्षीय उप प्रमुख, प्रमुख और वरिष्ठ उप प्रमुखों का शपथ ग्रहण 29 अगस्त को होगा और इनकी पहली बैठक 30 अगस्त को होगी। वहीं जिला पंचायत स्तर पर सदस्य, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष का शपथ ग्रहण 1 सितम्बर को होगा और उनकी पहली बैठक 2 सितम्बर को रखी गई है।

 

इस पूरी प्रक्रिया के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय सारणी के अनुसार अपने-अपने जिलों में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण और पंचायती बैठकों का आयोजन सुनिश्चित करें। सरकार का कहना है कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने और पंचायत प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए बेहद अहम है।

 

यानी अब साफ है कि चुनावी परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश की पंचायतें एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। लोग अपने नए चुने हुए प्रतिनिधियों को शपथ लेते और कार्यभार संभालते देखेंगे। पंचायतें ही गांव की रीढ़ होती हैं और यही से विकास की असली तस्वीर बनती है। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी रहेंगी कि नए प्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 6 2 2 7
Users Today : 4
Users Yesterday : 160
Users Last 7 days : 1074

Rashifal