Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » चुनाव को हल्के में न लें! बागेश्वर डीएम की कड़ी चेतावनी – हर अधिकारी निभाए जिम्मेदारी

चुनाव को हल्के में न लें! बागेश्वर डीएम की कड़ी चेतावनी – हर अधिकारी निभाए जिम्मेदारी

Spread the love

 

                त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियों ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है और इसी बीच बागेश्वर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने एक अहम संदेश देकर मतदान कार्मिकों को सख्त चेतावनी दी है।

जिलाधिकारी शुक्रवार को बीडी पांडे परिसर स्थित सभागार में मतदान कार्मिकों के लिए चल रहे प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर मौजूद ज़ोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित तमाम मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशील है और इसका हर एक कदम निर्णायक होता है

उन्होंने चेताया कि “प्रशिक्षण को किसी भी हाल में हल्के में न लें, क्योंकि एक छोटी सी चूक भी पूरे चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकती है।” उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और निर्वाचन संचालन नियमावली का गहराई से अध्ययन करें और हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें।

डीएम भटगांई ने कहा कि मतदान दिवस पर हर अधिकारी को अपने कर्तव्यों, अधिकारों और प्रक्रियाओं की स्पष्ट समझ होनी चाहिए। उन्होंने टीम भावना, सजगता और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने को ही सफल निर्वाचन की कुंजी बताया।

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि “चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है और इसमें हर एक कार्मिक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जनता का विश्वास बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।”

जिलाधिकारी ने मतदान कर्मियों को सलाह दी कि वे अंतिम समय तक अपडेट रहें, चुनाव सामग्री की पूरी जांच करें, हर दस्तावेज को समझें और यदि परिस्थिति विशेष उत्पन्न हो तो तत्परता से निर्णय लें। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिए जा रहे व्यवहारिक प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि “शुद्ध अभ्यास ही निष्पक्ष और त्रुटिहीन मतदान का आधार बनता है।”

उन्होंने पोलिंग पार्टी के प्रस्थान से पहले सभी तैयारियों की दोबारा पुष्टि करने पर विशेष बल दिया।

इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह सोन, जिला विकास अधिकारी संगीत आर्या, सहायक नोडल अधिकारी दीप चंद्र जोशी और मास्टर ट्रेनर डॉ. राजीव जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन के इस सख्त और स्पष्ट संदेश से एक बात साफ हो जाती है – इस बार पंचायत चुनाव में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेरी हक न्यूज़ अपील करता है कि हम सभी लोकतंत्र के इस पर्व में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 3 5 2 8
Users Today : 11
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 250

Rashifal