जनता दरबार में सीधे होगी सुनवाई, 09 फरवरी को बड़ा आयोजन
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है।
आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बागेश्वर जनपद में 09 फरवरी को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत जनता मिलन और जनता दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे से गरुड़ के रामलीला मैदान में होगा।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे, ताकि आमजन अपनी समस्याएं सीधे रख सकें और उनका समाधान मौके पर ही किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे तय समय पर अनिवार्य रूप से शिविर में प्रतिभाग करें, जिससे जनता को अधिकतम सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हो सकें।
Post Views: 495





Users Today : 2
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 391