रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज गरुड़
एक बड़ी अनहोनी को टालते हुए कपकोट की फायर टीम ने दिखाया अद्भुत साहस और सतर्कता। बात है 5 जुलाई शाम 6 बजकर 18 मिनट की, जब ग्राम गोदिया धार तिलाड़ी, कपकोट में एक मकान में अचानक आग लग गई। जैसे ही यह सूचना फायर स्टेशन कपकोट को मिली, तुरंत ही प्रभारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट मौके के लिए रवाना हो गई।
घटनास्थल मुख्य सड़क से काफी दूर था और वहां तक वाहन ले जाना संभव नहीं था। बावजूद इसके, टीम ने हार नहीं मानी। वे पैदल ही फायर एक्सटिंगूशर और फायर बाल्टियाँ लेकर मौके पर पहुँचे। वहां पहुंचकर देखा गया कि यह आग गिरीश चंद्र जोशी के मकान में लगी थी और घर तेजी से जल रहा था।
फायर यूनिट ने पास की पानी की टंकी से बाल्टियों में पानी भरकर और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। टीम की कड़ी मेहनत और सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। सबसे राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि या पशु हानि नहीं हुई।
फायर टीम ने मकान के चार कमरे, दो बड़े बक्से, चार छोटे बक्से, एक अलमारी और दो गैस सिलेंडर को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि आसपास के कुछ मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है, लेकिन एक बड़ी दुर्घटना को समय रहते टाल दिया गया।
यह पूरी घटना कपकोट फायर यूनिट की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का जीता-जागता उदाहरण है। स्थानीय लोग भी इस सहयोग और बहादुरी के लिए फायर टीम के आभारी हैं।
मीडिया सेल, पुलिस कार्या
लय बागेश्वर





Users Today : 8
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 247