Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा रंगदारी माँगने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा रंगदारी माँगने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Spread the love

कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा रंगदारी माँगने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल—-

  आरटीआई कार्यकर्ता की आड़ में शिकायत कर्ता से मांग रहा था रंगदारी*

  अभियुक्त के विरुद्ध बैजनाथ थाने में पूर्व में भी दर्ज हैं रंगदारी का अभियोग*

  पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप, कई दिन से कर रहा था लोगों को परेशान*

अपह्रण व आत्म हत्या के दुषपेऱण के मामले में पूर्व में 05 साल की साज काट चुका हैं अपराधी*

दिनांक 22/11/2025 को शिकायत कर्ता श्री बलवन्त सिंह निवासी ग्राम मेलाडुंगरी गरुड़ बैजनाथ द्वारा कोतवाली बैजनाथ में गोपाल बनवासी निवासी रीठा द्वारा मकान का ध्वस्त करने के आदेश लाने के सम्बन्ध में एक लाख रुपये की रंगदारी की मांगा की गयी व फर्जी शिकायत कर जेल भेजनी की धमकी देने बाबत शिकायती पत्र दिया गया । शिकायती पत्र के आधार पर कोतवाली बैजनाथ में गोपाल चन्द्र बनवासी के विरुद्ध मु.अ.स.25/25 धारा308(2)/308(6) बी.एन.एस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत* किया गया ।

उक्त अभियोग की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा तत्काल मामले की विवेचनात्मक कार्यवाही करने हेतु कोतवाली बैजनाथ को निर्देशित किया गया । दौराने विवेचना बैजनाथ पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांक 25/11/2025 को *अभियुक्त गोपाल चन्द्र बनवासी पुत्र मदन राम निवासी रीठा कंधार गरुड़ बैजनाथ बागेश्वर को मु.अ.स.25/25 धारा308(2)/308(6) बी.एन.एस के अन्तर्गत गिरफ्तार* किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही कर *मा.न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया* अभियुक्त रंगदारी मांगने का आदि हैं व जघन्य अपराध में सजा काट चुका हैं ।

अभियुक्त गोपाल चन्द्र बनवासी के विरुद्ध वर्ष 2025 मे रंगदारी माँगने का अभियोग कोतवाली बैजनाथ में*दिनांक 19/09/2025 को मु.अ.स. 21/25 धारा 308(2)/308(4)/316(2) बी.एन.एस का अभियोग पंजीकृत किया गया जिसमें विवेचनात्मक कार्यवाही कर आरोप पत्र मा.न्यायालय प्रेषित किया जा चुका हैं । इसके बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और दोबारा लोगों को भय दिखाकर रंगदारी माँगने लगा ।

अभियुक्त गोपाल चन्द्र बनवासी के विरुद्ध *वर्ष 2011 में धारा 366/306 भादवि (अपह्रण व आत्महत्या के दुष्प्रेरण) के अपराध सम्बन्ध में अभियुक्त 05 साल की सजा काट चुका हैं*

अभियुक्त का विवरण* –गोपाल चन्द्र बनवासी पुत्र मदन राम निवासी रीठा कंधार गरुड़ बैजनाथ बागेश्वर (मु.अ.स.25/25 धारा308(2)/308(6) बी.एन.एस)

आपराधिक इतिहास- (1) मु.अ.स.06/2011 धारा 366/306 भादवि

(2) मु.अ.स.21/2025 धारा308(2)/308(4)/316(2) बी.एन.एस

गिरफ्तार करने वाली टीम-* (1) उ.नि. उमेश रजवार (2)हेड कानि. राजेन्द्र रोतेला (3) कानि. नरेन्द्र राणा कोतवाली बैजनाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 6 2 2 7
Users Today : 4
Users Yesterday : 160
Users Last 7 days : 1074

Rashifal