Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » मिकिलाखलपट्टा में बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर, 12 विभागों ने दी सेवाएं, 180 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

मिकिलाखलपट्टा में बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर, 12 विभागों ने दी सेवाएं, 180 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

Spread the love

मिकिलाखलपट्टा में बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर, 12 विभागों ने दी सेवाएं, 180 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

 

ब्लॉक कपकोट के ग्राम पंचायत मिकिलाखलपट्टा में 20 जून को जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 12 विभागों ने भाग लिया और 180 से अधिक ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिला।

 

समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के आवेदन लिए, कृषि विभाग ने पीएम किसान योजना की जानकारी दी और केसीसी के आवेदन लिए। पशुपालन विभाग ने 157 पशुओं का इलाज किया और 25 पशुपालकों को लाभ पहुंचाया। आयुष विभाग ने योग अभ्यास कराया और 73 लोगों को औषधियां वितरित कीं। स्वास्थ्य विभाग ने 48 लोगों की जांच की और 40 को दवाएं दीं।

 

इसके अलावा उज्ज्वला योजना में 1 आवेदन मिला, उरेडा ने 15 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव दिया, और बैंकों ने ग्रामीणों को वित्तीय सेवाओं की जानकारी दी। शिविर को ग्रामीणों ने सराहा और इसे एक सफल पहल बताया

गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 3 5 6 5
Users Today : 1
Users Yesterday : 47
Users Last 7 days : 275

Rashifal