Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » जिले में चुनावी मुकाबला खत्म, नए चेहरों ने संभाली विकास की कमान

जिले में चुनावी मुकाबला खत्म, नए चेहरों ने संभाली विकास की कमान

Spread the love

oplus_2048
oplus_0

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव परिणाम  सामने आ चुके हैं और इस बार तीनों विकासखंडों में नए चेहरों ने बाजी मारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शोभा देवी ने 12 मत पाकर सरोज को हराया, जबकि एक मत निरस्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर विशाखा खेतवाल ने 10 मत पाकर नवीन परिहार को मात दी। विकासखंड कपकोट में भावना ने 29 मत पाकर ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत दर्ज की, वहीं वंदना को 11 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में निर्मला 19 मत पाकर विजयी रहीं, पूजा को 11 मत मिले। कनिष्ठ प्रमुख के पद पर विक्रम सिंह खाती ने 27 मतों से जीत हासिल की, जबकि अनीता देवी को 13 मत मिले। विकासखंड गरुड़ में किशन सिंह ने 33 मत पाकर ब्लॉक प्रमुख का पद अपने नाम किया, देवेंद्र सिंह को 7 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में नंदन सिंह ने 32 मतों से जीत दर्ज की, भगवान सिंह को 8 मत मिले। कनिष्ठ प्रमुख में भगवती 32 मत पाकर विजयी रहीं, ज्योति को 8 मत मिले। विकासखंड बागेश्वर में दीपा देवी ने 35 मतों के साथ ब्लॉक प्रमुख का पद जीता, जबकि उमा देवी को 5 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में मनीष कुमार 33 मत पाकर विजयी हुए, दीपा रौतेला को 7 मत मिले। कनिष्ठ प्रमुख के पद पर दीपा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। इस तरह जिले में सभी पदों के परिणाम साफ हो गए हैं और अब नई टीम विकास की जिम्मेदारी संभालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 6 2 2 7
Users Today : 4
Users Yesterday : 160
Users Last 7 days : 1074

Rashifal