रिपोर्ट- भगवत नेगी मेरा हक न्यूज गरुड़
बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक में वन भूमि पर उगी अवैध भांग की खेती को लेकर प्रशासन ने सख्त और त्वरित कार्रवाई की है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई और उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी के निर्देशों पर यह कार्रवाई अंजाम दी गई। ग्राम लोहागड़ी के चक बानना, जो कि राजस्व उपनिरीक्षक पिंगलो क्षेत्र में आता है, वहां भांग की फसल उगने की शिकायत प्रशासन को प्राप्त हुई थी।
इस शिकायत पर उप तहसीलदार प्राची बहुगुणा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम में NT, RSI रघुवीर फर्स्वान, RSI युवराज गोस्वामी और RSI रमेश राम शामिल थे। इस राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पाया कि भांग वन भूमि पर स्वतः उगी हुई थी।
प्रशासनिक टीम ने बिना देरी किए मौके पर ही भांग की फसल को नष्ट किया और स्थानीय लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने आसपास अवैध या नशीली वनस्पतियों की निगरानी करें और यदि कहीं उगती दिखाई दे, तो उसे तुरंत हटाएं व प्रशासन को सूचित करें। ग्रामीणों ने यह जानकारी दी कि यह भांग उन्होंने बोई नहीं थी, बल्कि यह स्वतः ही उग आई थी।
टीम ने समझाया कि भले ही यह फसल जानबूझकर न बोई गई हो, लेकिन इसका खेतों या वन भूमि पर उगना भी कानून के तहत गंभीर माना जाता है। इस तरह की वनस्पतियाँ नशा संबंधित अपराधों की जड़ होती हैं और इन पर नियंत्रण बेहद ज़रूरी है।
प्रशासन ने इस पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दी है और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है। यह कदम नशा मुक्त समाज की दिशा में एक गंभीर और सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।
मेरा हक न्यूज़ के लिए गरुड़ से विशेष रिपोर्ट — समाज की सच्ची तस्वीर दिखाने के लिए हमारे साथ बने रहिए।





Users Today : 11
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 250