घर से निकली, वापस नहीं लौटी – 27 वर्षीय विवाहिता की तलाश में परिवार बेहाल
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर जनपद के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक अत्यंत चिंता जनक मामला सामने आया है। यहां 27 वर्षीय विवाहिता विमला देवी 26 जुलाई 2025 की सुबह से लापता हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने मायके ग्राम खेता, पोस्ट देवाल, जिला चमोली जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन समय बीतने के बावजूद ना तो वह अपने मायके पहुँचीं और ना ही घर वापस लौटीं। अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवारजन गहरे सदमे में हैं।
विमला देवी, पत्नी रमेश चंद्र आर्य, ग्राम बिंमोला, पोस्ट बैजनाथ, तहसील गरुड़, जिला बागेश्वर की निवासी हैं। उनकी उम्र मात्र 27 वर्ष है। उनके गुम होने की रिपोर्ट बैजनाथ थाना में दर्ज कर दी गई है।
परिवार की मानें तो विमला देवी ने जाने से पहले किसी प्रकार का तनाव या असामान्य व्यवहार नहीं किया था। उनके अचानक गायब हो जाने से उनके पति रमेश चंद्र आर्य और बेटी हिमांशी मानसिक रूप से अत्यंत परेशान हैं।
गायब हुई महिला का हुलिया इस प्रकार है – रंग गोरा, कद लगभग 5 फीट, आंखें काली, नाक-कान सामान्य और चेहरा गोल है। जब वे घर से निकलीं, उस समय उन्होंने हरे रंग की सूट (कमीज-सलवार), गले में सोने की माला, पैरों में सैंडल, कानों में सोने की बालियां और नाक में फूल्ली पहनी हुई थी।
पुलिस द्वारा जारी सूचना में आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी को भी इस महिला के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तुरंत संबंधित मोबाइल नंबरों या बैजनाथ थाना से संपर्क करें।
संपर्क सूत्र इस प्रकार हैं:
बैजनाथ थाना प्रभारी – 9411112913
पति रमेश चंद्र आर्य – 9779788462
बेटी हिमांशी – 8923664978
पुलिस और परिजन दोनों ही हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि विमला देवी का जल्द से जल्द सुराग मिल सके। यदि आप इस महिला को कहीं देखते हैं या उसके संबंध में कोई जानकारी रखते हैं, तो कृपया सामने आकर सहयोग करें। एक परिवार बेसब्री से उसकी सुरक्षित वापसी की राह देख रहा है।
मेरा हक न्यूज़ आपसे अपील करता है – मानवता के नाते इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, शायद आपकी एक कोशिश इस परिवार को फिर से मुस्कुराने का मौका दे दे।





Users Today : 8
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 247