Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » कौसानी में पर्यटन को नई उड़ान, आवास गृह उच्चीकरण के लिए ₹2.73 करोड़ की मंजूरी

कौसानी में पर्यटन को नई उड़ान, आवास गृह उच्चीकरण के लिए ₹2.73 करोड़ की मंजूरी

Spread the love

 

कौसानी में पर्यटन को नई उड़ान, आवास गृह उच्चीकरण के लिए ₹2.73 करोड़ की मंजूर

उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थल कौसानी में अब पर्यटकों को और बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही हैं। शासन ने यहां स्थित पर्यटक आवास गृह के उच्चीकरण के लिए ₹2.73 करोड़ की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। कुमाऊँ मंडल विकास निगम लिमिटेड द्वारा तैयार इस प्रस्ताव को जनपद स्तरीय तकनीकी समिति से जांच और अनुमोदन के बाद शासन को भेजा गया था। स्वीकृति के साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹1.10 करोड़ भी जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि इस धनराशि से उच्चीकरण कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे आवास गृह की सुविधाएं और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उनका कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद पर्यटकों को बेहतर आवास, आधुनिक सेवाएं और यादगार अनुभव प्राप्त होंगे। यह कदम न केवल कौसानी की पहचान को और मजबूत करेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 3 5 2 4
Users Today : 7
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 246

Rashifal