पहली बार ग्राम पंचायत माल्दे में आयोजित हुआ स्वागत और धन्यवाद कार्यक्रम
विधायक बागेश्वर पार्वती दास, राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या सहित ब्लॉक प्रमुख गरुड़ रहे मौजूद
गरुड़। आज पंचायत घर माल्दे में ग्राम प्रधान कविता नेगी की अध्यक्षा में स्वागत और धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारी सरकार जन जन के लिए कार्य कर रही हैं। हर गांव तक सड़क पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। विशिष्ट अतिथि विधायक पार्वती दास ने कहा कि आज केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने सभी ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वह पार्टी है जो हर वर्ग और हर व्यक्ति के कार्यों को करती है।
ग्राम प्रधान कविता नेगी ने सभी का धन्यवाद करते हुए गांव के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र सौंपे।
कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान माल्दे बलवंत अल्मिया, पूर्व प्रधान नौघर शंकर सिंह नेगी, कैलाश अल्मिया, बाला सिंह अल्मिया, शंकर अल्मिया, मुकेश भैसोड़ा, सुरेश खडायत, पुष्पेंद्र बिष्ट, कुंवर सिंह अल्मिया, दीपा देवी, बीना देवी, कमला देवी, कला देवी सहित सेलिहाट, सिटोली, नौघर के ग्रामीण मौजूद रहे।





Users Today : 2
Users Yesterday : 117
Users Last 7 days : 504