Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गरुड़ के बंतोली में 6 अक्टूबर को तहसील दिवस, ग्रामीण सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे समस्याएं

गरुड़ के बंतोली में 6 अक्टूबर को तहसील दिवस, ग्रामीण सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे समस्याएं

Spread the love

गरुड़ के बंतोली में 6 अक्टूबर को तहसील दिवस, ग्रामीण सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे समस्याएं

Report- Vaishnavi

गरुड़। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए 6 अक्टूबर 2026 को गरुड़ तहसील के बंतोली गांव में तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी बागेश्वर के निर्देश पर यह कार्यक्रम ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत आयोजित हो रहा है।

तहसीलदार निशा रानी के अनुसार तहसील दिवस का आयोजन 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज बंतोली, तहसील गरुड़ में किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। ग्रामीण अपनी स्थानीय समस्याओं, सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों और अन्य प्रशासनिक मामलों को सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।

कार्यक्रम में पुलिस, पंचायती राज, विकास, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, सिंचाई, कृषि, समाज कल्याण, बाल विकास, पशुपालन, श्रम, सहकारिता समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से प्राप्त शिकायतों पर मौके पर आवश्यक कार्रवाई करने और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश देने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर कार्यक्रम में पहुंचें, ताकि शिकायत के निस्तारण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ सके।

मेरा हक न्यूज की अपील: अगर आपके क्षेत्र की भी कोई समस्या है, तो 6 अक्टूबर सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज बंतोली पहुंचकर अपनी बात प्रशासन के सामने रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 3 5 2
Users Today : 4
Users Yesterday : 103
Users Last 7 days : 859

Rashifal