जनसुनवाई में पहुंचीं 7 शिकायतें, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सड़क, बिजली, पेयजल और मुआवजे समेत विभिन्न मामलों से जुड़ी 7 शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांडा में पेयजल समस्या पर जिलाधिकारी ने जल निगम को पाइपलाइन दुरुस्त कर विद्यालय में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। ढालन-खुनौली सड़क कटिंग से प्रभावित व्यक्ति को मुआवजे के मामले में अधिशासी अभियंता लोनिवि कपकोट को स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वहीं, सिरकोट-व्हील-कुलवान सड़क बंद होने की शिकायत पर लोनिवि बागेश्वर को मौके का निरीक्षण कर सड़क को जल्द यातायात के लिए सुचारू करने को कहा गया।
जनसुनवाई के दौरान डीएम ने सीएम हेल्पलाइन और हेलो बागेश्वर पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से फोन पर संपर्क कर निस्तारण की स्थिति बताने और उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।





Users Today : 4
Users Yesterday : 103
Users Last 7 days : 859