शौचालय और कूड़ा घर की बदहाली पर गरुड़ नगर पंचायत अध्यक्ष की सख्ती,
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। आज 7 अगस्त 2025 को नगर पंचायत गरुड़ में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने राम मंदिर दर्शानी वार्ड में स्थित सार्वजनिक शौचालय का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां की स्थिति देख वे बेहद नाराज हो उठे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि शौचालय परिसर में गंदगी का अंबार है, सफाई के कोई नियमित इंतजाम नहीं हैं और पानी की व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा चुकी है।
इस लापरवाही पर अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को मौके पर ही कड़े निर्देश दिए कि शौचालय की सफाई प्रतिदिन होनी चाहिए और टूटे हुए पानी के नलों की तत्काल मरम्मत कराकर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सिर्फ यहीं नहीं, निरीक्षण के दौरान कूड़ा घर की भयावह हालत ने भी अध्यक्ष को बेहद नाराज कर दिया। गंदगी का ढेर, दुर्गंध और साफ-सफाई के कोई उपाय न होने पर अध्यक्ष ने कहा कि अगर तीन दिन के भीतर कूड़ा घर में जमा कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया, तो उनकी नाकाम कार्यशैली की जानकारी शासन और उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।
अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो कर्मचारी नियमावली के तहत कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह संदेश भी दिया कि नगर पंचायत की जवाबदेही केवल अधिकारियों और कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर की सम्मानित जनता की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर पंचायत का सहयोग करें और स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें।
नगर पंचायत अध्यक्ष की यह कार्यवाही नगर में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक मजबूत संदेश के रूप में देखी जा रही है।
ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहिए, मेरा हक न्यूज़ के साथ।





Users Today : 124
Users Yesterday : 305
Users Last 7 days : 1044