Home » राज्य » ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 44 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 13 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 44 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 13 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 44 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 13 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान

बागेश्वर में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 15 अक्टूबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 44 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 2 वाहनों के चालान न्यायालय के लिए किए गए।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देर शाम ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटल और ढाबों की चेकिंग की गई। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए 6 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा बिना सत्यापन रह रहे लोगों और पहचान छिपाकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए भी लगातार चेकिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन रहने वाले 13 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस की अपील: आमजन सार्वजनिक स्थानों पर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था भंग करने से बचें। किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 8 9 3
Users Today : 25
Users Yesterday : 30
Users Last 7 days : 344

Rashifal