जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल, चुनावी सरगर्मी तेज
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। आज बागेश्वर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। BJP से अध्यक्ष पद के लिए शोभा आर्या और उपाध्यक्ष पद के लिए विशाखा खेतवाल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, बागेश्वर विधायक पार्वती दास और नगर पालिका अध्यक्ष बागेश्वर सुरेश खेतवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनावी माहौल में उत्साह और उमंग साफ नजर आई। इन नामांकनों के साथ ही जिले की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार इन पदों के लिए मतदान 14 अगस्त को होगा और उसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। आयोग की ओर से नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतदान और मतगणना तक को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।





Users Today : 10
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 249