मेला 29 से 31 अगस्त तक, तैयारियों को लेकर 18 अगस्त को बैठक
रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज गरुड
नंदाष्टमी के अवसर पर माँ कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियों को लेकर 18 अगस्त को 11 बजे तहसील सभागार में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप ज़िलाधिकारी (एसडीएम) प्रियंका रानी ने बताया कि मेले के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु सभी विभागीय अधिकारियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है।
मेला 29 अगस्त से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा। 29 और 30 अगस्त की रात्रियों में मुख्य आयोजन होंगे, वहीं 31 अगस्त के दिन में मेले का समापन किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि बैठक में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छता व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित बिंदुओं पर विशेष चर्चा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर बैठक में पहुँचकर अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
माँ कोट भ्रामरी परिसर में आयोजित यह नंदाष्टमी मेला धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रतीक है, जिसमें हर साल दूर-दराज़ से भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। प्रशासन ने मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी है





Users Today : 77
Users Yesterday : 305
Users Last 7 days : 997