देवनाई ग्राम पंचायत में दस दिवसीय आंठू भगवती जागरण का आगाज़ ????
रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज
देवनाई, 16 अगस्त 2025– ग्राम पंचायत देवनाई में अध्यात्म और भक्ति का महापर्व प्रारंभ होने जा रहा है। मां भगवती के प्रांगण बाखली को आकर्षक रूप से सजाकर आगामी दस दिवसीय “आंठू भगवती जागरण” का शुभारंभ कल सुबह 8 बजे से किया जाएगा।
इस पौराणिक धार्मिक आयोजन को भव्य बनाने हेतु शनिवार को एक तैयारी बैठक संपन्न हुई, जिसमें दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट जी, जिला पंचायत सदस्य भास्कर बोरा जी, ग्राम प्रधान कोटतुलारी मोहन सिंह राणा जी सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
आयोजन समिति ने बताया कि यह जागरण केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है। श्रद्धालुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें और पुण्य के भागी बनें।
???? जय मां भगवती ????





Users Today : 84
Users Yesterday : 305
Users Last 7 days : 1004