ग्राम पंचायत मालदे के अंतर्गत आने वाले सिटोली गांव में धार्मिक माहौल में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शनिवार को प्रारंभ हुआ, जिसका पारायण रविवार को हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ पूर्ण होगा।
आयोजन समिति के प्रमुख नवीन सिंह रमोला ने बताया कि पंडितों एवं ग्रामीणों के सहयोग से रामायण पाठ संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर पूरे गांव के लोगों ने तन, मन और धन से अपना योगदान दिया।
ग्राम के वरिष्ठजन तारा सिंह अलमिया, मोहन सिंह नेगी, पूर्व प्रधान जगदीश सिंह अलीमियां, शिक्षक बलवंत सिंह नेगी, खड़क सिंह, लाल सिंह, देवेंद्र सिंह रमोला, देवेंद्र नेगी, गिरीश सिंह नेगी, शिव सिंह रमोला सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे और आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
पूरे गांव के सहयोग से कार्यक्रम का शुभारंभ शास्त्री जगदीश लोहनी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीटोली गांव में आयोजित यह अखंड रामायण पाठ धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बन रहा है।





Users Today : 81
Users Yesterday : 305
Users Last 7 days : 1001