Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » कोट भ्रामरी मेले और जनता दरबार में, मंत्री शिव सिंह बिष्ट की सख्त हिदायत – जनता की समस्याओं पर त्वरित निस्तारण के आदेश

कोट भ्रामरी मेले और जनता दरबार में, मंत्री शिव सिंह बिष्ट की सख्त हिदायत – जनता की समस्याओं पर त्वरित निस्तारण के आदेश

Spread the love

कोट भ्रामरी मेले और जनता दरबार में, मंत्री शिव सिंह बिष्ट की सख्त हिदायत – जनता की समस्याओं पर त्वरित निस्तारण के आदेश

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज बागेश्वर

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। तहसील सभागार में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी कोट भ्रामरी मेले, जनता दरबार और नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य, ब्लाक प्रमुख किशन सिंह बोरा, बीडीओ बीबी जोशी, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी , जिलापंचायत सदस्य भास्कर बोरा, एसडीएम प्रियंका रानी, तहसीलदार निशा रानी, एडीएम एनएस लोभियाल, सीडीओ, क्षेत्र पंचायत सदस्य टेलिहाट दयाल सिंह , ग्राम प्रधान जिन्खोला राजेंद्र नेगी ,जायका चन्दन बोरा सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने स्पष्ट कहा कि जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग , स्वास्थ्य विभाग और जिला पंचायत सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से करें। पिछली बार आई दिक्कतों का जिक्र करते हुए क्षेत्र पंचायत डंगोली के बलवंत सिंह भंडारी ने कहा कि पिछली बार कई समस्याएं आई थीं, जिन्हें इस बार सुधारना जरूरी है। जल संस्थान अधिशासी अभियंता अशोक भट्ट ने बताया कि एक अतिरिक्त टैंकर की व्यवस्था की जाएगी ताकि पेयजल संकट न हो।

स्वास्थ्य विभाग पर चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड कैंप लगाया जाए और अस्पतालों में सभी जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। हॉस्पिटल में ड्रेसिंग न होने की शिकायत पर मंत्री ने एमओआईसी गौरव पांगती को सख्त निर्देश दिए कि तुरंत सभी सामान और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरा जाए और पार्किंग व्यवस्था भी दुरुस्त की जाए। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने हेलीपेड मार्ग पर ही बेरिगेटिंग लगेगी साथ ही दुकानों को सुव्यवस्थित ढंग से लगाने और बिना सत्यापन वाले फेरीवालों को अनुमति न देने का निर्णय लिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई और थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए कि 112 की गश्त सुनिश्चित हो ताकि किसी भी तरह की अराजकता न फैले। क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाल सिंह काला ने भी कहा कि असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए उचित साधन अपनाए जाएं। मंत्री ने साफ निर्देश दिए कि 30 और 31 तारीख को वाइन शॉप व् बार पूरी तरह बंद रहें और किसी भी प्रकार की अवैध आपूर्ति न हो।

बैठक में उरेड़ा को लाइट व्यवस्था की जांच करने के आदेश दिए गए और शौचालय की स्थिति दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। पैदल मार्ग को भी ठीक करने की बात कही गई। देवनायी से मां नंदा देवी के आभूषणों के प्रबंध की जिम्मेदारी तय की गई जनता दरबार में २३ शिकायतें दर्ज हुवी जिसमे
भाजपा महामंत्री घनश्याम जोशी ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि पूरा बिल वसूला जाता है लेकिन पानी की समस्या अब भी बनी हुई है। इस पर जल संस्थान अधिशासी अभियंता अशोक भट्ट ने बताया कि कार्यवाही जारी है और जल्द सुधार किया जाएगा।

मवाई त्रिलोक बुटोला ने तिलसारी इंटर कॉलेज में मलबा निस्तारण की व्यवस्था करने की मांग रखी। ग्राम प्रधान थानदंगोली विजय गोस्वामी ने पानी की समस्या उठाई। बिजली विभाग को लेकर मंडल अध्यक्ष वज्यूला डीके जोशी दादिमखेत ने की पांच साल पुरानी समस्या पर नाराजगी जताई। इस पर एई बिजली विभाग ने भरोसा दिलाया कि एक वर्ष के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

गौतम मैठाणी ने कोल्तुलरी में पुस्तकालय की मांग रखी और सड़क चौड़ीकरण की बात कही। उन्होंने आपदा प्रबंधन और बाढ़ सुरक्षा को लेकर भी ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई।

बैठक में यह भी तय किया गया कि देवनाई से चौखुटिया तक सड़क के विकास कार्यों में नए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा और सभी विभाग अपने-अपने स्तर से समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

कुल मिलाकर तहसील सभागार में हुई इस बैठक में साफ संदेश दिया गया कि इस बार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। चाहे पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य या मेले की व्यवस्था हो, हर विभाग को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी होगी ताकि जनता को राहत मिले और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 7 7
Users Today : 0
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 249

Rashifal