Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तैलीहाट में माता-पिता शिक्षक संवाद, शिक्षा और विकास का संकल्प

बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तैलीहाट में माता-पिता शिक्षक संवाद, शिक्षा और विकास का संकल्प

Spread the love

बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तैलीहाट में माता-पिता शिक्षक संवाद, शिक्षा और विकास का संकल्प

गरुड़ (बागेश्वर) – बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय तैलीहाट में आज एक विशेष माता-पिता शिक्षक संवाद का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दिनेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। विद्यालय में हाल ही में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा मेहरा तथा नवनिर्मित क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री दयाल काला की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने स्पष्ट कहा कि – “जो वादे जनता से किए गए थे, वे केवल घोषणापत्र तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने का कार्य किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकताओं पर प्राथमिकता के साथ कार्य होगा।”

 

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मिलने वाली हर योजना और सुविधा को पारदर्शिता के साथ जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।

 

विद्यालय प्रांगण में माता-पिता और शिक्षकों के बीच सार्थक संवाद हुआ, जिसमें बच्चों की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य और विद्यालय के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी नए नेतृत्व के संकल्पों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गरुड़ ब्लॉक के तैलीहाट क्षेत्र में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के स्तर में सकारात्मक बदलाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 7
Users Today : 121
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 299

Rashifal