Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर-गरुड़ मार्ग पर सड़क हादसा | मेरा हक न्यूज़

बागेश्वर-गरुड़ मार्ग पर सड़क हादसा | मेरा हक न्यूज़

Spread the love

ताज़ा खबर बागेश्वर जिले से है, जहाँ बागेश्वर-गरुड़ मार्ग पर एक सड़क हादसा घटित हुआ।
जानकारी के अनुसार, टैक्सी संख्या UK02TA2537 और स्कूटी संख्या UK02A9747 के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई। क्षेत्र  पंचायत सदस्य  प्रतिनिधि कैलाश खुलबे ने बताया की स्कूटी   पर सवार दो लोग — दीपक कांडपाल पुत्र  गणेश दत्त कांडपाल निवासी सेलखोला मतेना गरूर जिला बागेश्वर , और  संतोष रावत पुत्र आनंद सिंह रावत ग्राम बड गरुड़ बागेश्वर  , — इस हादसे में घायल हो गए।

घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की  मदद से बागेश्वर जिला  अस्पताल पहुँचाया गया।  लेकिन उपचार के दौरान दीपक कांडपाल पुत्र  गणेश दत्त कांडपाल को डॉक्टरों ने  मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दूसरे घायल संतोष रावत का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि वाहनों को कब्ज़े में लेकर जाँच की जा रही है।

सड़कों पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग और एआरटीओ की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद हादसों का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा।

लोगों से अपील की गई है कि सड़क पर वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
यातायात सुरक्षा का ध्यान रखें और सुरक्षित सफर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 5
Users Today : 119
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 297

Rashifal