Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » युवा जोश के साथ ग्राम प्रधानों ने संभाली जिम्मेदारी, विकास की नई उम्मीदें

युवा जोश के साथ ग्राम प्रधानों ने संभाली जिम्मेदारी, विकास की नई उम्मीदें

Spread the love

रिपोर्ट – भगवत नेगी मेरा हक न्यूज़

बागेश्वर जिले के गरुड़ विकासखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां ग्राम पंचायतों के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह आज संपन्न हुआ। इस समारोह में कुल 101 ग्राम प्रधानों में से 50 ग्राम प्रधान अपने वार्ड सदस्यों के साथ शामिल हुए और उन्होंने औपचारिक रूप से शपथ ली। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट मौजूद रहे। साथ ही जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, जेष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख भी इस अवसर पर शामिल हुए।

शपथ दिलाने की जिम्मेदारी वीडियो बीबी जोशी ने निभाई। समारोह में मंत्री ने सभी नए ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से आप अपने गांवों के रक्षक बन चुके हैं। आने वाले पांच साल तक आपको अपने ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभानी है। मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि अब विकास की नई बयार आपके माध्यम से गांवों में पहुंचेगी और जनता को आपसे बड़ी उम्मीदें हैं।

वहीं ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार उनकी कैबिनेट पूरी तरह युवा है और वे खुद एक युवा जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं जमीन से जुड़ा इंसान हूं और आने वाले समय में आप सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी नए ग्राम प्रधानों का स्वागत किया और गांव के सुनहरे भविष्य की उम्मीद जताई। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 3 5 2 0
Users Today : 3
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 242

Rashifal