
विरार हादसे में तीन उत्तराखंडी युवकों की मौत, दीपक बोरा का पार्थिव शरीर पहुंचेगा बागेश्वर
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। मुंबई के उपनगर विरार ईस्ट स्थित रमाबाई अपार्टमेंट हादसे में मलबे में दबे तीनों उत्तराखंडी युवकों के शव आखिरकार बचाव अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं।
पिथौरागढ़ के हरीश सिंह और गरुड़ लोहागढ़ी के गोविन्द सिंह रावत का अंतिम संस्कार मुंबई में ही उनके परिजनों की मौजूदगी में ससम्मान कर दिया गया। वहीं गरुड़ निवासी दीपक सिंह बोरा का पोस्टमार्टम कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है, जिसे एयर एंबुलेंस के माध्यम से बागेश्वर लाया जा रहा है और कल तक पहुंच जाएगा।
यह दर्दनाक हादसा पूरे उत्तराखंड समाज के लिए गहरी पीड़ा लेकर आया है, लेकिन राज्य सरकार और स्थानीय संस्थाएं लगातार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं।
Post Views: 842





Users Today : 12
Users Yesterday : 30
Users Last 7 days : 331