भगवत नेगी , मेरा हक न्यूज़
जिला पंचायत बागेश्वर के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार संशोधन किए जा रहे थे। पहले आपदाकाल को देखते हुए जिला निर्वाचन आयोग ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर 5 सितम्बर 2025 तय किया था। लेकिन अब एक बार फिर से तारीख बदल दी गई है और नई तिथि 1 सितम्बर 2025 ही निर्धारित की गई है। यानी अब यह शपथ ग्रहण समारोह पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार बागेश्वर में अपराह्न 1 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत बागेश्वर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सम्मानित सदस्य शपथ लेंगे। यह कार्यक्रम जिले के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है क्योंकि पंचायत स्तर पर जनता के प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों का विधिवत रूप से निर्वहन करने की शपथ लेंगे।
जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों तथा देवतुल्य जनता से निवेदन किया गया है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करें।
एक तरफ आपदाओं की चुनौतियाँ क्षेत्र के सामने हैं तो दूसरी ओर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन का दायित्व भी निर्वाचित प्रतिनिधियों के कंधों पर आ रहा है। यही वजह है कि यह शपथ ग्रहण समारोह केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों का प्रतीक बन गया है।
मेरा हक न्यूज़ भी इस कार्यक्रम की हर झलक आप तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह तत्पर है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 242