Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » दीपावली से पहले बागेश्वर अग्निशमन विभाग अलर्ट, फायर स्टेशन में मॉक अभ्यास कर परखी तैयारियां

दीपावली से पहले बागेश्वर अग्निशमन विभाग अलर्ट, फायर स्टेशन में मॉक अभ्यास कर परखी तैयारियां

Spread the love

दीपावली से पहले बागेश्वर अग्निशमन विभाग अलर्ट, फायर स्टेशन में मॉक अभ्यास कर परखी तैयारियां

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। दीपावली पर्व के दौरान आगजनी की संभावित घटनाओं और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए बागेश्वर अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 1 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशों के अनुपालन में फायर स्टेशन बागेश्वर परिसर में मॉक अभ्यास आयोजित किया गया।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में आधुनिक AFFF फोम और विभिन्न प्रकार की फोम मेकिंग ब्रांचों की कार्यक्षमता का व्यावहारिक परीक्षण किया गया। अभ्यास के दौरान विशेष रूप से B-क्लास (तेल एवं ज्वलनशील तरल पदार्थ), C-क्लास (गैस जनित) और D-क्लास (धातु जनित) की आग पर नियंत्रण पाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का परीक्षण किया गया।

इस दौरान अग्निशमन कर्मियों को उपकरणों के प्रभावी संचालन और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही आगजनी की घटनाओं के दौरान संसाधनों के बेहतर उपयोग और विभागीय तैयारियों का जायजा लिया गया।

परीक्षण के दौरान सभी अग्निशमन उपकरण और फोम मेकिंग ब्रांच सुचारु एवं कार्यशील पाए गए। विभाग द्वारा दीपावली पर्व को देखते हुए आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को परखा जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 6 7 4 3
Users Today : 331
Users Yesterday : 106
Users Last 7 days : 1081

Rashifal