Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » स्नातक स्तरीय परीक्षा में बागेश्वर पुलिस की सख्त निगरानी, नकलविहीन माहौल में संपन्न हुआ

 स्नातक स्तरीय परीक्षा में बागेश्वर पुलिस की सख्त निगरानी, नकलविहीन माहौल में संपन्न हुआ

Spread the love

स्नातक स्तरीय परीक्षा में बागेश्वर पुलिस की सख्त निगरानी, नकलविहीन माहौल में संपन्न हुआ

 

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। आज दिनांक 21 सितंबर 2025 को स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा के दौरान बागेश्वर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए और परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और नकलविहीन माहौल में सम्पन्न कराया। जिले के कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखा गया।

 

हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल द्वारा अभ्यर्थियों के आधार कार्ड और पहचान पत्र की सख्ती से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला शिक्षकों और महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की गई। वहीं, एचएचएमडी मशीन से चैकिंग कर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी अभ्यर्थी मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, पेन कैमरा, रिमोट चाबी, हैंडहेल्ड स्कैनर, ईयरफोन, स्टोरेज डिवाइस, कैलकुलेटर या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र में लेकर न जा सके।

 

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया और पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 BNSS भी लागू की गई है।

 

इस पूरी व्यवस्था का पर्यवेक्षण पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय साह और पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा ने किया। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा से संबंधित भ्रामक और झूठी सूचनाएँ फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

#BageshwarPolice #GraduateExam #ExamSecurity #UttarakhandNews #MeraHakNews

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 5
Users Today : 119
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 297

Rashifal