फरार अभियुक्त मामले में पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्यवाही
बागेश्वर , थाना कपकोट में दर्ज मुकदमा संख्या 39/25 धारा 8/20/60 से संबंधित अभियुक्त 17 सितंबर 2025 को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए। इस गंभीर मामले में सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने कठोर कार्यवाही की है। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि हेड कॉन्स्टेबल दलजीत सिंह, कॉन्स्टेबल राधेश्याम लोहनी, कॉन्स्टेबल महेश डंगवाल, कॉन्स्टेबल अशोक कुमार और कॉन्स्टेबल नवीन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी बागेश्वर द्वारा की जाएगी।
मीडिया सैल, पुलिस कार्यालय बागेश्वर
Post Views: 257





Users Today : 6
Users Yesterday : 25
Users Last 7 days : 317