Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गरुड़ में छठे दिन की रामलीला में सूर्पणखा की नाक काटने का दृश्य बना मुख्य आकर्षण

गरुड़ में छठे दिन की रामलीला में सूर्पणखा की नाक काटने का दृश्य बना मुख्य आकर्षण

Spread the love

गरुड़ में छठे दिन की रामलीला में सूर्पणखा की नाक काटने का दृश्य बना मुख्य आकर्षण

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। गरुड़ की आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के छठे दिन दर्शकों ने वो दृश्य देखा, जिसने पूरे माहौल को रोमांचित कर दिया। आज की लीला का सबसे बड़ा आकर्षण रहा सूर्पणखा की नाक काटने का प्रसंग। मंच पर राम के पात्र जगदीश पाण्डेय, लक्ष्मण के रूप में पंकज कांडपाल, सीता की भूमिका दीपांशु भट्ट, रावण की भूमिका प्रकाश नेगी और शूर्पणखा की भूमिका रवीना ने निभाई। इन कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से हजारों की भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम का संचालन रामलीला कमेटी के डायरेक्टर दिनेश नेगी, अध्यक्ष विनोद भट्ट, मैनेजर बिपिन तिवारी, सचिव घनश्याम जोशी और कोषाध्यक्ष दिवान नेगी ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष गरुड़ भावना वर्मा, सभासद प्रदीप गुरुरानी, तहसीलदार निशा रानी और नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा मौजूद रहे।

 

रामलीला की शुरुआत सखियों द्वारा जय भगवती नंदा के भजन गान से हुई। इसके बाद वनस्थली, अत्रिमुनि की कुटिया और पंचवटी प्रसंग मंचित किए गए। इसी बीच शूर्पणखा राक्षसी रूप में आती है और अपना सुंदर रूप धारण कर राम और लक्ष्मण को रिझाने की कोशिश करती है। राम कहते हैं कि उनके साथ तो सीता हैं, इसलिए वह लक्ष्मण के पास जाएं। लेकिन लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काट देने का दृश्य दर्शकों के बीच रोमांच भर गया।

 

इसके बाद कहानी आगे बढ़ी और शूर्पणखा अपने भाई खर और दूषण के पास जाती है। इस दृश्य में खर की भूमिका संजय कांडपाल और दूषण का अभिनय अंकित जोशी ने किया। दोनों का वध होते ही मंचन में रावण का आगमन हुआ। रावण की भूमिका प्रकाश नेगी ने निभाई जबकि मारीच का अभिनय नवीन जोशी ने ब्रज के साधु के वेश में किया। इसी प्रसंग में सीता हरण और जटायु मरण का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावुक हो उठे।

 

पूरे कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। भीड़ इतनी अधिक थी कि दर्शक ठंडी हवा के बीच भी मंचन का आनंद लेने से पीछे नहीं हटे। लीला देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और सभी ने इस भव्य आयोजन की सराहना की।

 

कार्यक्रम के सफल संचालन में बैजनाथ पुलिस बल का भी विशेष सहयोग रहा। पुलिस कर्मियों ने सुनिश्चित किया कि दर्शकों के बीच कोई अव्यवस्था न हो और सभी सुरक्षित तरीके से रामलीला का आनंद उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 5
Users Today : 119
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 297

Rashifal