Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » पुलिस की तत्परता से मिला खोया मोबाइल, मालिक ने जताया आभार

पुलिस की तत्परता से मिला खोया मोबाइल, मालिक ने जताया आभार

Spread the love

 

पुलिस की तत्परता से मिला खोया मोबाइल, मालिक ने जताया आभार

 

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर में पुलिस की तत्परता ने एक आम नागरिक की खुशी लौटा दी। नुमाइशखेत में दुर्गा पूजा और रामलीला ड्यूटी के दौरान मंडलसेरा निवासी गोविंद सिंह का मोबाइल फोन मेले में गुम हो गया।

 

सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल नरेंद्र गोस्वामी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद कर उसे उसके मालिक को लौटा दिया। फोन वापस मिलने पर गोविंद सिंह ने खुशी जताते हुए पुलिस और कांस्टेबल नरेंद्र गोस्वामी का दिल से आभार व्यक्त किया।

 

पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में बागेश्वर पुलिस लगातार जनता की मदद के लिए आगे आ रही है, और यह घटना पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का एक और उदाहरण बन गई है।

 

#BageshwarPolice #LostMobileFound #MeraHaqNews

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 5 5 6 2
Users Today : 37
Users Yesterday : 307
Users Last 7 days : 666

Rashifal