कपकोट में हंगामा करने वाले गिरफ्तार, पुलिस का सख्त अभियान जारी
बागेश्वर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए कपकोट क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में झगड़ा और गाली गलौज कर हंगामा करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला पाकड़ गांव का है, जहां सुन्दर सिंह आमदा फौजदारी कर लोगों को धमका रहा था। वहीं दूसरा मामला बैड़ा मझेड़ा से जुड़ा है, जहां धीरज भट्ट अपने परिवारजनों से झगड़ा कर गाली गलौज कर रहा था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर BNSS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#BageshwarPolice #Kapkot #LawAndOrder #PoliceAction #Uttarakhand
Post Views: 261





Users Today : 48
Users Yesterday : 307
Users Last 7 days : 677