सहकारिता से सशक्त होगा पहाड़, किसानों और महिला समूहों को मिला ब्याज रहित ऋण
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है।
बागेश्वर के नुमाइशखेत में सहकारिता मेला 2025 के तीसरे दिन शिक्षा, स्वास्थ्य और सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 24 काश्तकारों को 24 लाख रुपये का ब्याज रहित ऋण और चार इमपैक्स समितियों को माइक्रो एटीएम मशीनें वितरित कीं।
मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 31 लाख किसान सहकारिता से जुड़े हैं, जिनमें बागेश्वर के 57 हजार किसान शामिल हैं। अब तक 50 करोड़ रुपये का ऋण मेलों के माध्यम से वितरित किया जा चुका है। सरकार किसानों को पांच लाख तक और महिला समूहों को 10 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दे रही है।

उन्होंने कहा कि मडुवा की कीमत 48 रुपये तय की गई है और वीर माधो सिंह भंडारी के नाम से सामूहिक खेती कर स्थानीय उत्पादों को विश्व स्तर तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही काफलीगैर कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होगा और बागेश्वर को अगले 45 दिनों में 20 नए डॉक्टर मिलेंगे।
मेले में कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।
#BageshwarNews #CooperativeFair #DhansinghRawat #WomenEmpowerment
#MeraHaqNews





Users Today : 127
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 305