नए जिलाधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने संभाला कार्यभार, कहा जनता की समस्याओं का समाधान होगी पहली प्राथमिकता
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर में नई जिलाधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने आज विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
इसके बाद उन्होंने जिला कोषागार का निरीक्षण किया और रजिस्टर, रसीद बुक व रिकॉर्ड की जाँच की। कार्यभार संभालने के बाद आकांक्षा कोण्डे ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय लिया और कहा कि जिले में हर कार्य पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही आपदा प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर जल्द राहत पहुंचाने की दिशा में काम होगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, मुख्य कोषाधिकारी कन्हैया राम समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
#Bageshwar #AakanshaKonde #IAS #DistrictMagistrate #Uttarakhand #MeraHaqNews





Users Today : 0
Users Yesterday : 127
Users Last 7 days : 256