Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गरुड़ क्षेत्र में शोक की लहर, वरिष्ठ पत्रकार के पिता का आकस्मिक निधन

गरुड़ क्षेत्र में शोक की लहर, वरिष्ठ पत्रकार के पिता का आकस्मिक निधन

Spread the love

गरुड़ क्षेत्र में शोक की लहर, वरिष्ठ पत्रकार के पिता का आकस्मिक निधन

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। गरुड़ क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश नेगी के पिता दान सिंह नेगी का आकस्मिक निधन हो गया। 66 वर्षीय दान सिंह नेगी भूतपूर्व पोस्ट ऑफिस कर्मचारी थे और ग्राम पंचायत मालदे, ब्लॉक गरुड़ के निवासी थे। गुरुवार देर रात अचानक उनकी हृदय गति रुकने से तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, जहां डॉक्टर जोशी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

दान सिंह नेगी अपने सौम्य स्वभाव, सादगी और समाजसेवी प्रवृत्ति के कारण क्षेत्र में अत्यंत सम्मानित व्यक्ति माने जाते थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

 

इस मौके पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद, एडवोकेट नरेश बिष्ट, अनिल पांडे, अखिल जोशी, भगवत नेगी, नंदन सिंह आलमिया और राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट शामिल रहे। सभी ने दान सिंह नेगी के सरल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल रहेगा।

 

मेरा हक न्यूज़ परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

#MeraHakNews #Garur #Bagheshwar #Tribute #JournalistFamily #SadNews #UttarakhandNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 7 1
Users Today : 8
Users Yesterday : 127
Users Last 7 days : 264

Rashifal