महिला शक्ति की मिसाल — भावना पाठक ने ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में हासिल की पहली पोज़िशन, एआरटीओ कार्यालय में हुआ सम्मान
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। आज बागेश्वर के एआरटीओ कार्यालय में एक विशेष अवसर देखने को मिला, जब भावना पाठक को ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में महिलाओं के बीच पहली पोज़िशन हासिल करने पर सम्मानित किया गया। एआरटीओ कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में एआरटीओ अधिकारी अमित कुमार ने भावना पाठक को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल भावना पाठक के आत्मविश्वास की पहचान है, बल्कि जिले की सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना है। भावना ने कहा कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। एआरटीओ कार्यालय ने भी उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
#Bageshwar #ARTO #BhavanaPathak #WomenEmpowerment #DrivingTest #MeraHaqNews
#BhavanaPathak #Bageshwar #ARTO #WomenEmpowerment #MeraHaqNews





Users Today : 2
Users Yesterday : 36
Users Last 7 days : 231