Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ग्रामीणों ने सड़क सुधार की उठाई मांग, लोक निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क सुधार की उठाई मांग, लोक निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

ग्रामीणों ने सड़क सुधार की उठाई मांग, लोक निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। गरुड़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कंधार परकोटी के ग्रामीणों ने पत्थरखानी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन ग्राम प्रधान चंपा देवी के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें सड़क की उखड़ती डामर, साइड की क्षतिग्रस्त दीवारों और झाड़ियों से घिरी सड़क की समस्या प्रमुख रही। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की यह स्थिति आए दिन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। मौके पर हीरा बल्लभ जोशी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद देवराड़ी, दीपचंद शर्मा, मनोज शर्मा, ग्राम प्रधान पिंगलो दान सिंह फर्स्वाण सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का डामरीकरण और दीवारों की मरम्मत कर आवागमन सुचारु किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 6
Users Today : 120
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 298

Rashifal