आयुष्यमान आरोग्य मंदिर में औचक निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर..
रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज
निरीक्षण की कार्रवाई..
जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी निष्ठा शर्मा कोहली ने आयुष्यमान आरोग्य मंदिर सनगाड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. दीपक बिजलवान, फार्मेसी अधिकारी दर्शन भौर्याल और कर्मी उम्मेद सिंह मौजूद रहे..
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा..
उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं, अभिलेखों और विभिन्न उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर उनका परीक्षण किया..
योग सत्र और स्वास्थ्य शिविरों पर फोकस..
योग सत्र संचालन, क्षेत्रीय स्वास्थ्य शिविरों, हर्बल गार्डन और स्वच्छता व्यवस्था सहित बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण प्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया गया..
कर्मियों को निर्देश..
अधिकारी ने टीम से कहा कि जनता तक आयुर्वेद सेवाएं अधिक प्रभावी रूप से पहुंचें, इसके लिए सभी कर्मचारी समर्पण और तत्परता से कार्य करें..





Users Today : 34
Users Yesterday : 75
Users Last 7 days : 239