Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » दुर्घटना के बाद हरकत में प्रशासन, गरुड़ बाजार में दो सप्ताह के भीतर लगेंगी एच रेलिंग

दुर्घटना के बाद हरकत में प्रशासन, गरुड़ बाजार में दो सप्ताह के भीतर लगेंगी एच रेलिंग

Spread the love

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

       बागेश्वर जिले के गरुड़ बाजार में हाल ही में हुई कार दुर्घटना के बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। रविवार को हुई दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार निशा रानी और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद नाथ ने संयुक्त रूप से दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, आसपास के पैदल मार्ग और दुर्घटना की आशंका वाले बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

 

तहसीलदार निशा रानी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्र में जहां भी सड़क संकरी है या नीचे गहरी ढलान है, वहां सुरक्षा के इंतजाम तत्काल किए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को दुर्घटना संभावित स्थानों पर पैराफिट या अन्य आवश्यक सुरक्षा संरचनाएं लगाने का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और राहगीरों व वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद नाथ ने निरीक्षण के बाद बताया कि जिस स्थान पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, वहां सड़क के किनारे पर्याप्त जगह न होने के कारण पारंपरिक पैराफिट लगाना संभव नहीं है। ऐसे में वैकल्पिक और अधिक सुरक्षित उपाय के तौर पर वहां एच रेलिंग लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और दो सप्ताह के भीतर दुर्घटनास्थल पर एच रेलिंग लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

 

प्रशासन और लोनिवि की इस त्वरित पहल से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे सुरक्षा उपाय किए जाते हैं तो भविष्य में बड़े हादसों को रोका जा सकता है। अधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया है कि बाजार क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी लगातार निगरानी रखी जाएगी और आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 5
Users Today : 119
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 297

Rashifal